Loot in Raipur: लोधीपारा चौक में आधी रात लूट, इनोवा कार में सवार थे बदमाश

Loot in Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। रायपुर के लोधीपारा चौक में आधी रात एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर प्रिंस कॉलोनी निवासी शुभम जैन अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था और इसी दौरान लोधीपारा चौक के पास अज्ञात इनोवा सवार लोग पहुंचे।

युवकों ने उसके सामने गाड़ी रोकी और युवक से बाइक और उसका मोबाइल छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, शुभम अपन 3 पुरुष और दो महिला मित्रो के साथ उन्हें घर छोड़ने जा रहा था और इसी दौरान लूटेरों ने इनोवा वाहन अड़ाकर पहले उससे मारपीट की और उसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक शुभम जैन सिविल लाइन थाने पहुंचा और इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई