पहलगाम हमले पर मेलोनी और मैक्रों ने पीएम मोदी से बात की, आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जताया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने मारे गए लोगों के लिए दुख जताया और आतंक के खिलाफ लड़ाई में इटली के समर्थन की बात कही।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मोदी से फोन पर बात कर हमले की निंदा की और कहा कि फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है।

ब्रिटिश संसद में भी हमले की गूंज

ब्रिटेन के सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पहलगाम हमले को “कायराना और चौंकाने वाला” बताया। ढेसी ने ब्रिटिश संसद से भारत के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करने की अपील की।

भारत के विदेश मंत्रालय ने जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, रूस समेत कई देशों के राजदूतों को हमले की जानकारी दी। इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी से फोन पर बात की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई। वहीं रूसी न्यूज चैनल RT ने कहा है कि पहलगाम हमले के बाद भारत कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई