Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Meeting: कांग्रेस भवन में एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव की अहम बैठक, संगठन पर जोर

Meeting: एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल

एआईसीसी सचिव, विधायक एवं बिलासपुर–मुंगेली जिले के एसआईआर प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस भवन में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की एक अहम बैठक ली, बैठक में दोनों जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। (Meeting) इस दौरान उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण, आगामी आंदोलनों और संगठन की सक्रियता पर से चर्चा की…..

14 से 17 नवंबर तक विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

देवेंद्र यादव ने बैठक में कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया जिस तरह बिना प्रशिक्षण और पारदर्शिता के चलाई जा रही है, वह प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम न कटें, इसके लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त कर रही है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को मजबूत करे।

.कांग्रेस भवन में एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव की अहम बैठक, संगठन पर जोर

बैठक में आगामी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई। (Meeting) यादव ने बताया कि 14 नवंबर को जोनल महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर ट्रेन हादसे के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। 16 नवंबर को शहर की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे, वहीं 17 नवंबर को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले पर कांग्रेस और एनएसयूआई संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सड़कों पर उतरने को तैयार है और यह अभियान आने वाले दिनों में व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई