छत्तीसगढ़ में खुलेंगे मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस का नया प्लांट, बड़ी संख्या में युवाओं को मिलेगा रोज़गार

रायपुर/दिल्ली:नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में आज एक अहम मुलाकात हुई, जहाँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से दो बड़े उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश के प्रस्ताव दिए। ये निवेश छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

मेदांता अस्पताल रायपुर में खोलेगा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक अस्पताल खोलने की योजना बताई। इस प्रोजेक्ट में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। अस्पताल में आधुनिक इलाज की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टर, रिसर्च सेंटर और मेडिकल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी होगी।

वरुण बेवरेजेस लगाएगी जूस और सॉफ्ट ड्रिंक प्लांट

वहीं, पेप्सी ब्रांड के लिए काम करने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन श्री रवि जयपुरिया ने रायपुर में एक नया प्लांट लगाने की बात कही। इस प्लांट में सॉफ्ट ड्रिंक और फलों से बने जूस तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा और इससे राज्य में युवाओं को नए रोज़गार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन योजनाओं को पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और युवाओं को काम के अच्छे अवसर मिलेंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई