एमसीबी:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राम कुमारी चौहान सम्मानित, बनीं प्रेरणा स्रोत

एमसीबी:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को “उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने और महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण में विशेष योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास में उत्कृष्ट योगदान

राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने और कुपोषण मुक्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने राम कुमारी चौहान जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज निर्माण के आधार स्तंभ हैं।

जिले के लिए बनीं प्रेरणा स्रोत

राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने के बाद राम कुमारी चौहान पूरे जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उन्हें सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह पुरस्कार न केवल राम कुमारी चौहान के समर्पण को मान्यता देता है, बल्कि अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करता है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना योगदान दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई