एमसीबी : झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन सख्त, खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी:झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार SECL प्रबंधन, जिला प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम इस कार्रवाई को अंजाम देगी। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी कर अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कब्जे को हटाने की यह प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जाएगी।

प्रशासन कि सख्ती, अवैध कब्जाधारियों को अल्टीमेटम
SECL प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को जल्द से जल्द मकान खाली करने को कहा गया है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी की जमीन पर अवैध कब्जा नियमों के विरुद्ध है और इसे हटाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन भी इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहा है। कार्यालयीन अवधि में प्रशासन की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी और अतिक्रमण हटाकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्थानीय निवासियों से अपील
SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे प्रशासनिक प्रक्रिया में सहयोग करें। प्रबंधन का कहना है कि यह कदम सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र लोगों को वैध आवास मिल सके। अवैध कब्जाधारियों को समय रहते स्वयं मकान खाली करने के लिए कहा गया है, जिससे प्रशासन को सख्ती न बरतनी पड़े।

संभावित प्रभाव और आगे की योजना
प्रशासन द्वारा यह कदम उठाए जाने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल सकता है। अतिक्रमण हटाने के बाद SECL की जमीन का उचित उपयोग किया जा सकेगा और भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई