महापौर का पहला बजट पेश, राज्य गीत पर सियासी संग्राम से गरमाई सामान्य सभा

बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी के कार्यकाल की पहली सामान्य सभा सोमवार को देवकीनंदन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने 1089 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना में 38 करोड़ रुपये अधिक है। इस बजट से शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। पूजा विधानी बजट ब्रीफकेस के साथ सभा में पहुंचीं, वहीं भाजपा पार्षद भगवा गमछा पहनकर नजर आए।

पिंक टॉयलेट और नालंदा परिसर जैसी योजनाएं शामिल

बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। सभी आठ जोनों में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा, जिससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही नालंदा परिसर की स्थापना, सड़क विकास, पेयजल संकट दूर करने और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

राज्य गीत को लेकर कांग्रेस का हंगामा

सभा की शुरुआत से ही माहौल गरमाया रहा। राष्ट्रगान के बाद कांग्रेस पार्षदों ने राज्य गीत गाने की मांग की, जिसको लेकर भारी विरोध और नारेबाजी हुई। कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति का सम्मान न मिलने से जोड़ा, वहीं भाजपा पार्षदों ने इसे सियासी नौटंकी करार दिया।

इस सामान्य सभा में जहां एक ओर विकास की योजनाएं चर्चा में रहीं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक टकराव ने भी सबका ध्यान खींचा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई