MAUSAM: पहाड़ो में बर्फबारी, मैदानी इलाको में बढ़ी ठंड

दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात के पारे में 5 डिग्री तक गिरावट आई है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में ठंड की चपेट जारी है। भोपाल में पारा 4.4 डिग्री गिरकर 23.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। इन बदलावों के कारण सर्दी से बचने के लिए लोग अधिक सतर्क हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में कोल्ड वेव: द्रास में -23.5°C
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम का तापमान -6.4°C, गुलमर्ग का -8.6°C, और द्रास में -23.5°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोल्ड वेव का असर जारी रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी: ठंड बढ़ी
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। मनाली, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में अगले कुछ दिनों में और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान तापमान गिरने के आसार हैं।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
- पंजाब में हिमाचल से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल रहा है।
- हरियाणा में आज और कल आंशिक बादल छाए रहेंगे, और कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।





