छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; 3 दिन बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
इन 3 दिनों में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 17 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है। सबसे ज्यादा असर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहेगा। शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
इस तरह रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। अगले 24 घंटे में तापमान थोड़ा ही घटेगा, लेकिन 2-4°C की गिरावट आने की संभावना है।





