MAUSAM: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मई की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। 30 अप्रैल से 4 मई तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी के साथ-साथ बादलों का भी असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश और आंधी हो सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 से 5 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं असम और मेघालय में 30 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और पुडुचेरी में भी अगले 7 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ राज्यों में हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तेज गर्मी पड़ सकती है। इन राज्यों के लोग गर्मी से राहत की उम्मीद तो कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ दिन और गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई