ट्रेड एक्सपो धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का मामला

गरियाबंद। ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप में निवेश के जरिए छत्तीसगढ़ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट गिरोह का मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी अब पुलिस की गिरफ्त में है|
यह गिरफ्तारी गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश से की है. सूत्र बताते हैं कि अरुण भोपाल में हेड ऑफिस डालकर सारा नेटवर्क फैलाया था. मामले में तीन लोकल एजेंट को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले में और भी गिरफ्तारी होनी है.
बता दे कि निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने वाली कंपनी अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी. एजेंटों के सुख-सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी. प्रति माह भोपाल में गेट टू गैदर होता था|
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश का रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है. अब तक गरियाबंद में 5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आ चुका है. मामले के खुलासे के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं.
बता दे कि निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने वाली कंपनी अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी. एजेंटों के सुख-सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी. प्रति माह भोपाल में गेट टू गैदर होता था|
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश का रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है. अब तक गरियाबंद में 5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आ चुका है. मामले के खुलासे के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं|





