बिलासपुर के व्यापार विहार में भीषण आग: नीरज एजेंसी के गोदाम में लपटें, जाम से दमकल की टीम फंसी

बिलासपुर। व्यापार विहार के नीरज एजेंसी के मनिहारी सामान के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदार और वहां मौजूद लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं, लेकिन व्यापार विहार की संकरी सड़कों और दुकानों के सामने खड़े अव्यवस्थित वाहनों ने रास्ता रोक दिया। जाम की स्थिति के कारण दमकल की टीमों को आग तक पहुंचने में काफी देर लगी, जिससे हालात और बिगड़ते नजर आए।

मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लग पाया है, लेकिन मनिहारी गोदाम में रखे सामान के जलने की आशंका है।

स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस और नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आग बुझाने में सहयोग किया जा रहा है। आसपास के व्यापारियों को सतर्क रहने और इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापार विहार में लंबे समय से पार्किंग की अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है, और इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की कमी उजागर कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई