गोवा के Birch नाइटक्लब में भीषण आग: 23 की मौत, सिलेंडर ब्लास्ट पर सवाल

गोवा। देश के मशहूर पर्यटन स्थल गोवा में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित मशहूर बिर्च बाइ रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग भड़क उठी, जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में 4 पर्यटक और 19 नाइटक्लब के कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताई गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कोई विस्फोटक धमाका नहीं सुना, जबकि सिलेंडर विस्फोट की स्थिति में जोरदार शोर होना स्वाभाविक है। लिहाजा इस हादसे की वजह अब और भी रहस्यमयी और संदिग्ध बन गई है।

चश्मदीदों के अनुसार, क्लब में पहले धुआं फैलना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। क्लब में मौजूद स्टाफ और पर्यटकों को बच निकलने का समय नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक ही गेट था, जिससे सुरक्षित बाहर निकल पाना बेहद कठिन हो गया।

गोवा पब और नाइटलाइफ हब के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठते रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर वही मुद्दा सामने ला दिया है—क्या नाइटक्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा है? क्या आपात स्थिति में बचाव के पर्याप्त इंतजाम मौजूद थे?

जांच एजेंसियां अब सभी संभावित कारणों की गंभीरता से जांच कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी पार्टी सेलिब्रेशन में पटाखों या ज्वलनशील रसायनों का इस्तेमाल आग का कारण हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई