राजनांदगांव में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के नामी कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब रायपुर से आई ईडी की टीम करीब 10 वाहनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के आवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर, और कामठी लाइन क्षेत्र में कारोबारी मनीष भंसाली के यहां छापा मारा है। सभी जगहों पर टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की पड़ताल कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी खनन (माइनिंग) कारोबार से जुड़े सप्लायरों और ब्रोकरों के नेटवर्क से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कार्रवाई किस विशेष केस से जुड़ी हुई है। ईडी अधिकारियों ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईडी की टीम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सभी ठिकानों पर छानबीन कर रही है ताकि कोई संवेदनशील दस्तावेज नष्ट या गायब न किया जा सके। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में डिजिटल डाटा, अकाउंट बुक्स और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए हैं।

इस छापेमारी से शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। कई व्यापारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जांच का दायरा और किन लोगों तक पहुंच सकता है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रही है और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई