माशिमं ने जारी किया बोर्ड परीक्षा के लिए समय सारिणी, 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं होगी शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षण मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी, जबकि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित होगी।





