इंदौर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने की खुदकुशी, मां ने कंपनी मालिक पर लगाया परेशान करने का आरोप

इंदौर। पूर्वी चंपारण के पताही क्षेत्र के बड़ाशंकर गांव निवासी 20 वर्षीय मुस्कान राउत ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मुस्कान का शव कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला है। वह बायपास स्थित कांउट्री वॉक कॉलोनी में इलमे टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव था।

युवक की मां ने कंपनी के मालिक पर आरोप लगाया है। कनाड़िया टीआई केपी यादव के अनुसार व्यवसायी प्रतीक ने सूचना दी है। मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया जा रहा है। मुस्कान की मां का आरोप है कि बेटा कंपनी से इस्तीफा देना चाहता था। मालिक ने उसका मोबाइल ले लिया था। वे उसके ऊपर कंपनी का पैसा लेने का आरोप लगा रहे थे।

युवक ने फांसी लगाई

इधर इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र हीरालाल रायकवार ने फांसी लगाई है। बड़ा बेटा रतलाम और छोटा बेटा दोस्तों के साथ गया था। पत्नी नौकरी कर लौटी तो आत्महत्या का पता चला।

वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

डकाच्या में एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शिप्रा पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद कुर्ता पहना वृद्ध काफी देर से बैठा था। जैसे ही ट्रेन आई, कूद गया। पहनावे से किसान प्रतीत हो रहा था।

पति पर बदनाम करने का आरोप, केस दर्ज

इंदौर में राजेंद्र नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ बदनाम करने का आरोप लगाया है। संजय गांधी नगर (निहालपुर मुंडी) निवासी युवती का मार्च 2022 में कोर्ट में विवाह हुआ है। आरोपित देवीलाल वसुनिया विवाह के बाद से ही परेशान करने लगा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button