हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत, पत्नी ने भागकर बचाई जान

कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में देर रात एक जंगली हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत हो गई। घटना में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी ने भागकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे की है। उस समय राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी अचानक वहां पहुंच गया और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं, इसलिए राजेश अपनी पत्नी के साथ अस्थायी झोपड़ी बनाकर वहीं रहकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसे में वन विभाग और ग्रामीणों को उन्हें खदेड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई