Marimai Puja Festival: महाकुंभम के साथ मरिमाई पूजा उत्सव का हुआ आयोजन, 21 प्रकार के पकवानों का लगाया गया भोग

Marimai Puja Festival: बिलासपुर। गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों को दूर रखने के लिए माता का पूजा अर्चना कर उन्हें शांत रखने की कोशिश भक्ति से करते हैं । इसी कड़ी में पिछले 9 दिनों से श्री श्री मरिमाई पूजा उत्सव समिति के द्वारा रेलवे परिक्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी मैदान में मरिमाई पूजा उत्सव समिति का आयोजन किया जा रहा है। 9 दिनों तक यहां भक्तों को माता के अलग-अलग स्वरूप के दर्शन करने मिले तो वहीं रविवार को यहां महाकुंभम का भोग लगाया गया।

ऐसी मान्यता है कि 9 दिनों तक पूजा में किसी भी प्रकार की कोई कमी रह जाती है तो माता के इस पूजा अर्चना से वे सभी भूल चूक माफ हो जाती है ऐसे में रविवार को यहां विधिवत माता को 21 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया तो वही विधिवत पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शाम को माता की विसर्जन यात्रा निकाली गई जो नयापारा मरीमाई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरी वहां भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया ऐसी मान्यता है की माता के आगमन से ही क्षेत्र में ठंडक का वातावरण निर्मित हो जाता है ऐसे में हर साल इसी तरह से माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भक्ति प्राप्त करते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button