रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, भेंट में दिया माता वैष्णो देवी का प्रसाद

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। सांसद अग्रवाल ने इस भेंट की जानकारी अपने X अकाउंट पर साझा की।
उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज उनके निवास पधारे, जहां आत्मीय बातचीत हुई। इस मौके पर मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी का प्रसाद भेंट किया, जिसे उन्होंने सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।
भेंट के दौरान परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। वहीं, इस अवसर पर वाराणसी के पूर्व महापौर राम गोपाल मोले और विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भी मौजूद थे। सांसद अग्रवाल ने कामना की कि माता वैष्णो देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।






