‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने स्वदेशी, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण पर दिया संदेश, रायपुर में CM साय ने जनप्रतिनिधियों संग सुना कार्यक्रम

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का रविवार को मुख्यमंत्री निवास में श्रवण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रमोद मिंज और विधायक पुरंदर मिश्रा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साल की आखिरी ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, देश में बने सामानों को बढ़ावा देने, और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश में जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत बनाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 को देश के लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष बताते हुए सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष, पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के क्षेत्र में हुई सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों, पैरा-एथलीटों और युवाओं द्वारा नवाचार में किए गए बेहतरीन कार्यों की भी सराहना की।

मन की बात में पीएम ने मणिपुर के युवक मोइरांगथेम सेठ की सौर ऊर्जा से जुड़ी पहल की तारीफ की और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की जानकारी दी। साथ ही ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि के योगदान को नमन करते हुए समाज सेवा और त्याग के मूल्यों को अपनाने की अपील की।

एंटीबायोटिक दवाओं के अनियंत्रित उपयोग पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दवाएँ हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें। अंत में उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के जरिए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नए वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएँ दीं।

IMG 7041

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है, जिसकी हर कड़ी लोगों में प्रेरणा, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा भरती है, और जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई