बिलासपुर में 14 लाख कैश के साथ युवक हिरासत में ,धारा 106 के तहत पैसे जब्त

बिलासपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 14 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन अटल आवास में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रोजी-मजदूरी करने वाला विजेन्द्र बैस पिछले कुछ समय से संदिग्ध तरीके से ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली, तारबाहर और ACCU की संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक युवक रकम को लेकर कोई सही दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद धारा 106 बीएनएस के तहत इस रकम को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा कहां से आया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई