बिलासपुर: एक बाइक पर दो नंबर प्लेट, ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में जुटी पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जो एक ही बाइक पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। यह घटना रविवार को सिम्स चौक के पास हुई, जब ट्रैफिक पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।

कार लिफ्टर टीम में मौजूद एएसआई अभय खलखो, प्रधान आरक्षक रामदुलार साहू और आरक्षक शेखर सिंह ने देखा कि एक बाइक सड़क पर गलत तरीके से खड़ी थी, जिससे रास्ता जाम हो रहा था। उन्होंने माइक से घोषणा की, तो एक युवक आया जिसने अपना नाम लोकेश कुमार, निवासी डोंगरगढ़ बताया।

जब पुलिस ने बाइक हटाने को कहा, तो उनकी नजर बाइक की नंबर प्लेट पर पड़ी। आगे की प्लेट पर CG 08 R 0255 और पीछे की प्लेट पर CG 08 R 3265 लिखा था। यानी एक ही बाइक पर दो अलग-अलग नंबर, जो धोखाधड़ी का मामला बनता है।

युवक से जब इस बारे में पूछा गया तो वह कोई ठीक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी को सिविल लाइन थाना भेज दिया। वहां BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई