रायपुर में पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है, जहां 1 अप्रैल को बर्खास्त पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने अपनी पत्नी हेमलता साहू और सौतेली बेटी चित्रा साहू की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर बीच-बचाव करने आई बेटी को भी मार डाला। वारदात के दौरान कांसे के लोटे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और दोनों की हत्या कर दी।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मां-बेटी की लाशें खून से लथपथ हालत में घर के अंदर पड़ी मिलीं। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सेमरिया में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि हेमलता साहू ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा उसकी पहली शादी से बेटी थी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई