रेलवे परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक ही युवक ने अलग-अलग नामों से दी कई बार परीक्षा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बिलासपुर की तकनीशियन पदों की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला एक युवक फर्जी आईडी और नाम का इस्तेमाल कर 4 से 5 बार परीक्षा दे चुका था।

यह खुलासा तब हुआ जब वह दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बिलासपुर स्थित रेलवे कार्यालय पहुंचा। उसके पहचान पत्र और दस्तावेजों पर संदेह होने पर अधिकारियों ने जांच की, जिसमें पता चला कि युवक ने अलग-अलग नामों से कई बार परीक्षा दी है।

आरोपी की पहचान राजेश कुमार उर्फ अवनीश यादव के रूप में हुई है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी तोरवा थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने फर्जी नामों और आईडी का उपयोग कर कई बार परीक्षा दी है।

पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज कर यह केस आगे की जांच के लिए पटना पुलिस को सौंप दिया है।

यह मामला सामने आने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है और परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई