रायगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, शहर और धरमजयगढ़ में नए विद्युत संभाग:मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ शहर में नया विद्युत शहर संभाग और सुदूर वनांचल धरमजयगढ़ में अलग संभाग बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल रायगढ़ के अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि रायगढ़ शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर में करीब 54 हजार घरेलू उपभोक्ता, 56 बड़े उपभोक्ता, 17 उपकेंद्र, 1521 ट्रांसफार्मर और 232 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन है। इतनी बड़ी व्यवस्था को अब तक केवल दो जोन से संभाला जा रहा था, जिससे शिकायतों के समाधान में देरी होती थी।

अब नए आदेश के तहत रायगढ़ शहर के लिए अलग संभाग बनाया जाएगा और जोन की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। शहर को चार जोन में बांटने से अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। इससे ट्रांसफार्मर खराबी, लाइन फॉल्ट और बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का जल्दी निराकरण होगा।

इसी तरह धरमजयगढ़ क्षेत्र के लिए भी बड़ी सौगात दी गई है। यहां नया विद्युत संभाग बनाया जाएगा। अब तक धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, कापू और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी रायगढ़ आना पड़ता था। नया संभाग बनने से स्थानीय स्तर पर ही काम होगा और लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस फैसले से समय और संसाधनों की बचत होगी, बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को भी बेहतर विद्युत सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और राज्य सरकार का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह कदम रायगढ़ जिले के विकास को नई गति देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई