रायफल सफाई के दौरान हुई बड़ी घटना, जवान को लगी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान …

हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना का है। जहां सुबह 9 बजे के आसपास ये घटना घटनी। हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान गोली चली, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक संन्नु हपका अवकाश के बाद 15 अगस्त को वापस थाना में आमद दिया था। आज ROP ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराने के बाद रायफल सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था।

इसी दौरान सर्विस रायफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल जवान को उपचार के लिए भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाना भैरमगढ़ में मर्म पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई