बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,7 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के तहत जिले के 7 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।
WhatsApp Image 2025 05 23 at 17.58.02
तबादले गए अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
निरीक्षक किशोर केवट – सिरगिट्टी थाना प्रभारी नियुक्त
निरीक्षक राहुल तिवारी – कोनी थाना का प्रभार
निरीक्षक अनिल अग्रवाल – तखतपुर थाना प्रभारी बनाए गए
निरीक्षक रविंद्र अनंत – आजाक थाना की कमान सौंपी गई
निरीक्षक नवीन देवांगन – यातायात थाना प्रभारी नियुक्त
निरीक्षक रजनीश सिंह – लाइन अटैच
निरीक्षक देवेश सिंह राठौर – लाइन अटैच
उप निरीक्षक ऐश्वर्य मिश्रा – लाइन अटैच

एसएसपी का बयान
एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं, क्षमता अनुरूप जिम्मेदारी वितरण और विभागीय दक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

प्रभाव और उद्देश्य
इस फेरबदल से जहां एक ओर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाए जाने की कोशिश की गई है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…