गढ़चिरौली में बड़ी कार्रवाई: जंगल से बरामद हुए नक्सली विस्फोटक

राजनांदगांव। गढ़चिरौली पुलिस की टीम ने जंगल में डंप नक्सल सामान जब्त किया है। इसमें विस्फोटक और आईईडी भी शामिल है। जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर टीम पोमकेन मारापल्ली इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। तभी फोर्स को करंचा गांव के जंगल में नक्सलियों के डंप होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर छिपाए गए सामानों को जब्त किया। जिसमें केटल आईईडी, दो किलोग्राम विस्फोटक, तार बंडल सहित डेटोनेटर शामिल है। फोर्स के साथ मौके पर मौजूद बीडीएस की टीम ने आईईडी को मौके पर ही नष्ट किया। फोर्स को नुकसान पहुंचाने और वारदात की तैयारी के लिए नक्सलियों ने मौके पर विस्फोटक डंप किया था। इलाके में सर्चिंग जारी है

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button