दुर्ग अफीम कांड में बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता के भाई के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, घर से 7 बोरी डोडा बरामद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए अफीम की अवैध खेती मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद अब उनके परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने विनायक ताम्रकार के छोटे भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया।

प्रशासन के अनुसार, पहले इन संपत्तियों का निरीक्षण किया गया था। जांच में पाया गया कि बृजेश ताम्रकार द्वारा संचालित सीमेंट पोल बनाने की फैक्ट्री भी अवैध कब्जे की जमीन पर चल रही थी। इसके बाद राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी

गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने उनकी और उनके परिजनों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी थी। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

IMG 9905

घर से 7 बोरी डोडा और खसखस बरामद

इधर दुर्ग पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है। पुलिस ने विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और विकास बिश्नोई से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनायक ताम्रकार के घर से सात बोरी डोडा, करीब 2 किलोग्राम खसखस और अफीम में चीरा लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी अफीम की खेती और उससे जुड़े अवैध कारोबार के महत्वपूर्ण सबूत हैं। मामले में मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई