साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय गिरोह गिरफ्तार..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पहले भी इस गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो भारतीयों से करोड़ों की ठगी कर चुके थे। ये ठग कंबोडिया स्थित स्कैम कॉल सेंटर के जरिए निवेश और शादी जैसे प्लेटफॉर्म्स के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते थे। अब मुंबई से एक और आरोपी रोहित महेश कुमार विरवानी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे ठगी की कुल रकम 15 करोड़ तक पहुंच गई है।

बता दें कि राजनांदगांव पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ये गिरोह कंबोडिया के स्कैम सेंटर से shaadi.com, एडोनी वन ग्रुप और अन्य फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों के नाम पर भारतीयों से करोड़ों की ठगी करता था। अब तक 300 से ज्यादा क्रिप्टो वॉलेट और म्यूल अकाउंट्स के जरिए पैसा कंबोडिया भेजे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी श्रेणिक कुमार के बाद अब मुंबई से रोहित विरवानी की गिरफ्तारी हुई है, जिससे पूरे गिरोह के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए