धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर महुआ शराब जप्त

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा जिले में लगातार अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि आज भखारा के ग्राम कोपेडीह में दल द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 60 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। साथ ही 2500 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गयी। इस दौरान सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, निशांत साधु, आशीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई