खांडा गांव में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के खांडा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम सफाईकर्मियों के भेष में गांव पहुंची और घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान 8 लोगों को कच्ची महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक आरोपी के पास से 32 पाव देशी प्लेन शराब भी मिली।

इस पूरे मामले में 8 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और बर्तन भी जब्त कर लिए हैं।

यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिससे गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार का खुलासा हो सका।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई