रायगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाया। एक सप्ताह के भीतर विभाग ने 27 वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट और संबंधित थाना परिसरों में खड़ा कराया है।

खनिज विभाग को लंबे समय से अवैध खनन और रेत तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि कई क्षेत्रों में खुलेआम रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कोतरा रोड, भूपदेवपुर और पुसौर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अचानक दबिश देकर रेत से लदे ट्रैक्टर और हाईवा पकड़े गए।

कार्रवाई के दौरान कुल 27 वाहन जब्त किए गए, जिनमें रेत से भरे 20 ट्रैक्टर, रेत से भरे 2 हाईवा, मिट्टी और मुरूम से भरे 3 ट्रैक्टर तथा चूनापत्थर से भरे 2 हाईवा शामिल हैं। जब्त किए गए सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर के साथ थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

परिवहनकर्ताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास-विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 और 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इससे पहले 15 दिसंबर को भी विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 9 ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। उस दौरान खरसिया और पुसौर क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन के मामले सामने आए थे, जिनमें कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई