बिलासपुर के सरकंडा में बड़ा हादसा टला, बिजली का पोल गिरा

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक पुराने पेड़ के गिरने से विद्युत तार टूट गया और उससे जुड़ा लोहे का बिजली का पोल सीधा सड़क पर आ गिरा। खास बात ये रही कि उस वक्त सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही पोल गिरा, आसपास के लोग घबरा गए। पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे खतरा और बढ़ गया था। लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन को बंद किया और स्थिति को संभाला।

इस घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई पुराने खंभे और पेड़ हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई