महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, बृज बाई साहू को मिली 22 हजार की सहायता

बलौदाबाजार। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जिले के ग्राम सकरी की रहने वाली बृज बाई साहू ने बताया कि उन्हें अब तक महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुके हैं। इस राशि से वे सब्जी, राशन और अन्य घरेलू जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
बृज बाई साहू ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की जा रही यह पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद भी किया।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार अब तक 22 किश्तें जारी कर चुकी है। 3 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोहला-मानपुर जिले से योजना की 22वीं किश्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की थी।