Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कैप्टन कूल का ये अंदाज नहीं देखा होगा, पहाड़ी गाने पर जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी..

इंदौर। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी कूल एंड काम पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से अपने फैंस को चौंका रहे हैं। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ फॉक सॉग ‘गुलाबी शरारा’ पर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

धोनी का नया अवतार

इस वीडियो में धोनी पहाड़ियों में स्थानीय लोगों के साथ खुशी-खुशी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। यह धोनी के फैंस के लिए बिल्कुल अलग एक नया अवतार है, जिसको किसी ने पहले कभी नहीं देखा है। डांस करते हुए धोनी की मासूमियत और मस्ती को देख उनके फैंस भी हैरान हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। यह क्रिकेट आइकन की नई और हल्की-फुल्की साइड को दिखाता है।

धोनी का क्रिकेट करियर और आईपीएल

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम का हिस्सा बने रहे। हाल ही में सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है। इस बीच धोनी का यह मस्त डांस वीडियो उनके फैंस के लिए गिफ्ट की तरह है।

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर

वनडे

धोनी ने 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 183* रन रहा, जो उनके शानदार वनडे करियर का एक प्रमुख आंकड़ा है।

टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.09 रहा है और उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर अब तक याद किया जाता है।

टी20

धोनी ने 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 56 रन था, और वह टी20 क्रिकेट में भी अपनी नाबाद पारियों के लिए जाने जाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई