शिवरीनारायण में माघ पूर्णिमा का मेला, जानिए कैसी है तैयारी…

जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण में माघी पूर्णिमा मेला बुधवार 12 फरवरी से लग रह रहा है। मेले के पहले दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु चित्रोत्पला गंगा त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। मेला के लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है।

भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान
शिवरीनारायण को प्राचीन धार्मिक स्थल में रूप में स्थापित किया गया है। ये माता शबरी की जन्मस्थली है साथ ही साथ भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान भी शिवरीनारायण को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान नील माधव ओड़िसा जगन्नाथ मंदिर से माघी पूर्णिमा के दिन अपने मूल स्थान शिवरीनारायण आते है. इसी वजह से इस दिन का काफी ज्यादा धार्मिक महत्व है.बीते कई वर्षों से शिवरीनारायण में मेले का आयोजन हो रहा है। शिवरीनारायण मंदिर के प्रमुख पुजारी हरीश तिवारी के मुताबिक पीढ़ी दर पीढ़ी पुजारी परिवार पूजा अर्चना करते आ रहे है।

सुरक्षा की कड़ी इंतजाम
यहां के पुजारी हरीश तिवारी ने बताया कि मेला के लिए मंदिर परिसर पूरी तरह सजकर तैयार है. मंदिर में मेले के दिन आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए दर्शन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस किया गया है.साथ ही साथ प्रसाद वितरण के लिए खास इंतजाम मंदिर में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई