गुनगुना पानी सभी के लिए नहीं फायदेमंद – जानिए कब हो सकता है नुकसान

हेल्थ डेस्क
गुनगुना पानी पीना आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को सुधारने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और वजन घटाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह पानी नुकसानदायक भी हो सकता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर किसी की बॉडी कंडीशन एक जैसी नहीं होती, और कुछ स्थितियों में गर्म या गुनगुना पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को गुनगुने पानी से परहेज़ करना चाहिए:

1. हार्ट पेशेंट्स – ब्लड फ्लो बढ़ाता है खतरा
गुनगुना पानी रक्त संचार को तेज करता है। हार्ट की किसी समस्या से जूझ रहे मरीजों को इससे चक्कर, थकान या घबराहट महसूस हो सकती है। यह शरीर की धमनियों को चौड़ा कर देता है, जिससे ब्लड प्रेशर का संतुलन बिगड़ सकता है।

2. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग – बीपी और गिर सकता है
गुनगुना पानी नसों को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर और गिर सकता है। लो बीपी वाले लोगों को इससे बेहोशी, कमजोरी और थकावट का अनुभव हो सकता है।

3. डिहाइड्रेशन और कमजोरी में – समस्या और बढ़ सकती है
गर्म पानी शरीर की गर्मी बढ़ाता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है और शरीर और ज्यादा डिहाइड्रेट हो जाता है। कमजोरी और चक्कर आने की समस्या बढ़ सकती है।

4. तेज बुखार में – उल्टा असर डाल सकता है
बुखार के दौरान शरीर पहले ही गर्म रहता है। ऐसे में गर्म या गुनगुना पानी पीने से बुखार और बढ़ सकता है। डॉक्टर ऐसे समय में नॉर्मल या थोड़ा ठंडा पानी पीने की सलाह देते हैं।
5. गर्भावस्था के शुरुआती महीने – सावधानी ज़रूरी
गर्भावस्था में अत्यधिक गर्म पानी से शरीर की आंतरिक गर्मी बढ़ सकती है, जो शिशु के विकास पर असर डाल सकता है। इसलिए पहले तीन महीनों में खास तौर पर सावधानी ज़रूरी है।

6. गर्मियों में – हीट स्ट्रोक का खतरा
गर्मियों में जब तापमान पहले ही हाई होता है, तब गुनगुना पानी शरीर को और गर्म कर सकता है। इससे सिरदर्द, चक्कर या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल