राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकभवन सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मताधिकार की शपथ

रायपुर।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय में लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू, संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने मताधिकार की शपथ ली।

शपथ के दौरान सभी ने कहा कि वे भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में पूरी आस्था रखते हैं और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखते हुए बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई