लोन आफिसर से एक लाख अस्सी हजार की लूट..

मामला कोतबा चौकी क्षेत्र का है। पीड़ित परमेश्वर राम चौहान 28 वर्ष ने शिकायत में बताया है कि 2 सितंबर को वे औरीजोर,कोल्हेनझरिया,भेलवा,पत्तेबहाल,राजाआमा,फिटिंपारा,बनगांव से कंपनी द्वारा हितग्राहियो को दिए गए लोन की मासिक किश्त राशि वसूल कर वापस कोतबा की ओर आ रहा थे। रात लगभग साढ़े 7 बजे बनगांब के पास सड़क के बीच में अचानक दो अज्ञात व्यक्ति आ गए। उन्हें बचाने के लिए प्रार्थी ने बाईक को खेत में उतार दिया।

इस बीच दोनों अज्ञात आरोपित उसके पास पहुँचे और मारपीट करने लगे। एक आरोपित ने बाईक से चाबी निकाल कर,डिक्की खोल लिया और उसमे रखे नगद राशि और दस्तावेज को निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतबा पुलिस ने अज्ञात आरोपितो के विरुद्ध भारत न्याय संहिता की धारा 309 (4) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।

लोन ऑफिसर ने बताया की आरोपितों ने उसे कुछ समझने का मौका ही नहीं दिया और मारपीट चालू कर दी। इसी बीच उसमे से एक आरोपित ने बाइक की चाबी छीन कर डिक्की से जरुरी दस्तावेज और 1 लाख अस्सी हजार रुपये निकाल लिया और दोनों फरार हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button