शराब घोटाला: झारखंड जेल से 2 आरोपी रायपुर लाए गए, आज होगी कोर्ट में पेशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में झारखंड एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की जेल में बंद अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर पहुंची है। दोनों आरोपी श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और इन पर घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 29 अगस्त को रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी टीम इन्हें झारखंड से रायपुर लेकर आई है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इनसे घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तरह ही शराब घोटाले का मामला सामने आया है। वहां की एसीबी इस घोटाले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर लाए गए आरोपी अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इन्हें झारखंड एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले से जुड़े और भी कई बड़े नामों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। एसीबी का कहना है कि दोनों से गहन पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ठोस सबूत जुटाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई