आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत, 6 घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर गांव में हुआ। ग्रामीण खेतों में खेती कार्य कर रहे थे और उसी दौरान कुछ लोग मोबाइल चला रहे थे। अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मनेश्वर अगरिया (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुवेश्वर नगेशिया (37 वर्ष) की भी मौत हो गई। घायलों में संतोष तिग्गा (40), सुशीला तिग्गा (35), संतोष अगरिया (24), धनेश्वर अगरिया (19), मन रखनन (25) और लोखनाथ (55) शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
प्रशासन ने राहत और सहायता कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
घायलों का नाम
- संतोष तिग्गा पिता बहादुर तिग्गा उम्र 40 वर्ष जाति उरांव पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
- सुशीला तिग्गा पति संतोष तिग्गा उम्र 35 वर्ष जाति ऊराव पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
- संतोष अगरिया पिता भोला अगगरिया उम्र 24 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
- धनेश्वर अगरिया पिता धरमपाल उम्र 19 वर्ष पता बेलसर थाना शंकर गढ़.
- मन रखनन पिता स्वर्गीय लूथे उम्र पच्चीस वर्ष जाति अगरिया पता बेलसर थाना शंकर गढ़.
- लोखनाथ पिता पिता बच्चू राम राम उम्र 55 वर्ष जाति कंवर पता इंदाकोन थाना शंकरगढ़.
मृतको के नाम
- मनेश्वर अगरिया पिता धर्मपाल उम्र 18 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़.
- सुवेश्वर नगेशिया पिता पता भरतपुर उम्र लगभग 37 वर्ष। थाना शंकरगढ़.





