जान का खतरा बताया, डिप्टी सीएम को पत्र और थाने में एफआईआर, तेज प्रताप यादव ने मांगी सुरक्षा

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है और इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव का आरोप है कि उनकी पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर दी है। उनका कहना है कि धमकियों के चलते उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए सुरक्षा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्टि की है कि उन्हें तेज प्रताप यादव का पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी से निकाले जाने के बाद संतोष रेनू यादव सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

इस बीच, राबड़ी आवास को लेकर लगाए गए तहखाने के आरोपों पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आवास में किसी तरह का तहखाना या अवैध सामान नहीं है और अगर किसी को संदेह है तो जांच कराई जा सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई