गांव में घुसा तेंदुआ, युवक पर हमला कर किया घायल

कांकेर। छत्तीगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के गांव टंहाकापार में एक खूंखार तेंदुआ घुस आया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने गांव के प्रदुम्न निषाद नामक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के बाहरी इलाके से होता हुआ रिहायशी इलाके में आ गया। तभी खेत की ओर जा रहे प्रदुम्न पर अचानक झपट पड़ा। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और तेंदुए से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई