बेंगलुरु में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

बेंगलुरु, 4 अप्रैल 2025: कर्नाटक के बेंगलुरु के जिगानी इलाके में एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। जब यह घटना हुई, तब घर के मालिक वेंकटेश, उनकी पत्नी वेंकट लक्ष्मी और बेटा निखिल टीवी देख रहे थे। सुबह करीब 8 बजे तेंदुआ अचानक घर में घुस आया, जिससे परिवार के सदस्य घबरा गए। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए वेंकटेश ने अपनी पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकाला और तेंदुए को अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वेंकटेश के घर के बाहर जमा हो गए। वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया। तेंदुआ घर के बेडरूम में घुसा हुआ था, जहां उसे बेहोश करने के लिए विशेषज्ञों ने काफी मेहनत की। डॉक्टर किरण की टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसे पिंजरे में डाला गया। इस पूरी प्रक्रिया में वन विभाग को चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना के बाद वेंकटेश ने कहा, “हम सुबह 8 बजे टीवी देख रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया। पहले हम डर गए, लेकिन फिर मैंने दरवाजा बंद कर दिया। भगवान का शुक्र है कि अब कोई खतरा नहीं है।” वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई