Panic of the Leopard: शिकार करने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Panic of the Leopard: गरियाबंद। गारियाबंद जिले के ग्राम टोनहीडबरी केवटीझर में एक तेंदुआ शिकार की तलाश में ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़े तेंदुआ की इस मूवमेंट को आस-पास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर कुछ ढुंढने की कोशिश कर रहा है। तेंदुआ कभी इस तरफ देखता है तो कभी उस तरफ देखता है। इससे आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल हैं। तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ लगी है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। जंगल से निकलकर बार-बार गांव की ओर पहुंच रहा है तेंदुआ छुरा क्षेत्र के जंगल से बाहर निकलकर बार-बार गांव की ओर पहुंच रहा है, जिससे लोग घबराए हुए हैं और गांव में अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं 19 जनवरी को कवर्धा जिले के एक गांव रणवीरपुर में तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया औऱ वन विभाग को इसकी जानकारी दी। तेंदुए की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल है। यह वीडियो लोहरा वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रणवीरपुर में तेंदुआ घूमते हुए दिखा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गया है।

छत्तीसगढ़ में तेंदुए का आतंक जारी है। पिछले साल 5 दिसंबर 2024 को तेंदुआ ने देर रात घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। जिसके बाद जंगल में उसकी आधी लाश मिली। मृतक महिला का नाम सुखवती 70 साल बताया गया। वह मडेली गांव की रहने वाली है। इस हादसे के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई