वकील ने महिला क्लाइंट को दी गारंटी, पूरा नहीं होने पर महिला ने बार रूम में की मारपीट, वकील पर फेंका सफेद पाउडर

रायपुर। राजधानी रायपुर कोर्ट में एक महिला ने जमकर बवाल मचाया। महिला क्लाइंट ने वकील के उपर चूना फेंका और डंडा दिखाकर धमकी भी देती रही। इस दौरान वकीलों ने बीच-बचाव किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला लगातार वकील पर चिल्ला रही और हाथ में छोटा डंडा भी पकड़ी है। बताया जा रहा कि महिला क्लाइंट ने वकील से विवाद होने पर ऐसा कारनामा किया है। जानकारी के मुताबिक वकील ने कुछ महिला से गारंटी की बात की थी, जिसे वकील पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद महिला आक्रोशित हो गई।

कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना का होना बेहद निंदनीय है और अगर किसी भी पक्षकार को किसी भी वकील से मन-मुटाव रहता है तो उनको बार काउंसिल में जाकर उस वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर उसका लाइसेंस रद्द कराना चाहिए। इस मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी ने कहा कि वकील चैंबर में विवाद की जानकारी मिली है। किसी महिला ने वकील पर सफेद पाउडर फेंका है। जल्द ही इस संबंध में वकील से चर्चा की जाएगी। महिला कौन थी इसकी जानकारी मांगी जा रही है। कोर्ट परिसर में वकील के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई