बीती रात सीने में उठा अचानक दर्द, इलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में काम करने वाले 41 वर्षीय वार्ड बॉय की बीती रात दिल में अचानक दर्द उठने से मौत हो गई। देवनारायन पुजारी, जो वर्तमान में लालबाग में रह रहे थे और कोंडागांव जिले के ग्राम सलना के निवासी थे।

अपनी आठ वर्षीय बेटी समृद्धि के साथ खेल रहे थे। जब उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी पत्नी ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उन्हें बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही देवनारायन की मौत हो गई।

मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और उनके घर में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि देवनारायन की अचानक मौत से उनके परिवार में गहरा सदमा लगा है। सहकर्मियों और परिजनों ने तुरंत महारानी अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा।

परिजन पहुंचे जगदलपुर

देवनारायन के निधन की खबर मिलने पर सहकर्मियों और परिजनों की भीड़ महारानी अस्पताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया।

बेटी बार-बार पूछ रही पिता को

परिजनों ने अब तक देवनारायन की बेटी समृद्धि को पिता के निधन की खबर नहीं दी है। बच्ची रात भर अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों से बार-बार अपने पिता के घर आने की बात पूछ रही है।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

देवनारायन के निधन के बाद मेकाज के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। उनके सरल स्वभाव और कर्मठता के चलते मेकाज परिवार में उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई