प्रचार का अंतिम दिन, हजारों लोगों ने रैली में की शिरकत, सतीश दुबे बोले वार्डवासियों के प्रेम से निश्चित जीत..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रचार का रविवार को अंतिम दिन था। बिलासपुर वार्ड 66 पंडित शिवदुलारे मिश्रा नगर में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश दुबे के समर्थन में हजारों की तादाद में लोग उमड़ पड़े। वार्ड की जनता ने अपने नेता को खुला समर्थन देते हुए। एकजुट होकर बदलाव का संदेश दे दिया है। सतीश दुबे के समर्थन में निकाली गई भव्य रैली में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जनता का कहना है कि वे इस बार ईमानदार और कर्मठ नेता को चुनेंगे, जो भी काम है बिना किसी राजनीतिक दबाव के वार्ड के विकास के लिए काम करे।

आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सतीश दुबे ने वार्डवासियों से सीधे संवाद किया और ‘आलमारी छाप’ पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और प्रेम मिल रहा है, उससे यह तय हो गया है कि इस बार वार्ड 66 में एक नया इतिहास रचा जाएगा। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जीतने के बाद वार्ड में साफ-सफाई, सड़कों का निर्माण, जलभराव की समस्या का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई