अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक करें अप्लाई

रायपुर। अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। जो भी युवा अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

अगर किसी को आवेदन करने में कोई दिक्कत हो रही हो, तो वे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि अग्निपथ योजना भारत सरकार द्वारा 16 जून 2022 को शुरू की गई थी। इसके तहत सेना में अधिकारी पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती की जाती है। इस योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाता है। उनका सेवा काल 4 साल का होता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होती है।

अग्निवीरों को ट्रेनिंग देने के लिए देश के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में से एक, नासिक रोड का आर्टिलरी सेंटर चुना गया है। यहां 5000 अग्निवीरों के पहले बैच को 31 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें पहले 10 हफ्ते बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण होंगे और बाकी 21 हफ्ते उन्नत प्रशिक्षण के लिए होंगे।

इन अग्निवीरों को उनकी काबिलियत और स्किल के आधार पर चार अलग-अलग वर्गों में बांटा जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से ट्रेनिंग दी जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button